हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश Jaipur Car Ac...

    Jaipur Car Accident: जयपुर में कार ट्रेलर के पीछे टकराई, महिला सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    जयपुर (ब्यूरो)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौकसू थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार के ट्रक ट्रेलर से टकराने से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश से पांच लोग कार से जयपुर की ओर आ रहे थे। Jaipur Car Accident

    सुबह करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर टिगरिया मोड़ पर कार अचानक आगे जा रहे ट्रेलर के पीछे टकरा गई, इससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि संभवत: चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। घटना के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया गया। Jaipur Car Accident