हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हथियारों की स...

    हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पिस्तौल व कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी सूरज कुमार उर्फ लाडी निवासी गांव शेखेवाल, शाहकोट को पकड़ा गया है। उसके पास से पांच पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

    शुक्रवार को थाना पतारा के पास सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सूरज कुमार अपने साथी दविंदरपाल सिंह उर्फ दीपू और अन्य गिरोह सदस्यों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र से सस्ते दामों पर अवैध हथियार खरीदता था और जालंधर व आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था। Jalandhar News

    इस मामले में थाना पतारा में शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि पूरी सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। फरार आरोपी दविंदरपाल सिंह उर्फ दीपू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– सेंट आरसी स्कूल में प्राईमरी वर्ग के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित