हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शोपियां मुठभे...

    शोपियां मुठभेड़ में 8 आतंकवादी ढेर

    Shopian Encounter

    श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक 8 आतंकवादी मारे गये हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने गुरुवार की अपराह्न शोपियां के मुनंद में संयुक्त अभियान शुरू किया था।

    Shopian Encounter

    इसी दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी , जो देर रात तक चलती रही। आज सुबह होने पर सुरक्षा बलों ने पुन: कार्रवाई शुरू की। कर्नल कालिया ने बताया कि अब तक 8 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।