हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश Hisar: इंसान ...

    Hisar: इंसान वही, जो जरूरत में काम आए, वो भी निस्वार्थ भावना के साथ, जैसे हिसार के ये सेवादार

    Hisar News
    Hisar: इंसान वही, जो जरूरत में काम आए, वो भी निस्वार्थ भावना के साथ, जैसे हिसार के ये सेवादार

    आपात स्थिति में पांच सेवादारों ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    हिसार (सच कहूं/श्याम सुंदर सरदाना)। हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन मरीज के लिए रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ने पर डेरा सच्चा सौदा हिसार ब्लॉक के सेवादारों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। रक्त उपलब्ध न होने की स्थिति में भाई पवन मीढा इन्सां से संपर्क किया गया, जिसके बाद सेवादार तुरंत अस्पताल पहुंच गए। Hisar News

    जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के उपचार के दौरान रक्त की जरूरत सामने आई थी। सूचना मिलते ही सतीश इन्सां, अंश इन्सां, सागर इन्सां और राजकुमार इन्सां ने रक्तदान किया, जबकि वेद प्रकाश इन्सां ने एसडीपी (प्लेटलेट) डोनेट कर मरीज के इलाज में सहयोग दिया। सेवादारों के इस सहयोग से मरीज के उपचार में समय पर मदद मिल सकी। मरीज के परिजनों और चिकित्सकों ने सेवादारों के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। Hisar News