हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जीवित समाधि ल...

    जीवित समाधि ले रहे पांच युवाओं को किया गिरफ्तार

    Arrested

    अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड के रुपनगढ़ थाना पुलिस ने वीरवार जीवित समाधि ले रहे पांच युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा के निर्देश पर थाना पुलिस ने रुपनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पनेर में करतब (खेल) दिखाने वाले व्यक्ति जमीन में खड्डा खोदकर जीवित समाधि लेने के लिए तैयार खड़े हैं। इस सूचना पर थाना अधिकारी कंवरपाल सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पांचों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन सीकर जिले में नीम का थाना के है।

    इनमें विकास माली (19), संजय कुमार योगी (30), मनोज कुमार मीणा (27), के अलावा पाली निवासी बनवारी माली (32) तथा हरियाणा में महेंद्रगढ़ थाना नारनौल निवासी मोहन महाजन (38) शामिल हैं। पुलिस ने पाँचों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।