हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Chennai-Dubai...

    Chennai-Dubai flight Fire: दुबई के लिए उड़ान भर रही थी फ्लाइट, अचानक लगी आग, हड़कंप!

    Chennai News

    Chennai-Dubai flight Fire: चेन्नई (एजेंसी)। मंगलवार देर रात चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chennai International Airport ) पर दुबई के लिए फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी लेकिन उससे पहले ही उसमें आग लग गई, विमान एमिरेट्स (Emirates Flight Fire) का था जिसमें आग लगी गई थी। उक्त जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से निकलकर सामने आई है।

    रिपोर्ट के अनुसार दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले विमान में ईंधन भरा जा रहा था, तभी उसमें से धुआं निकलने लगा। इसके बाद, वीडियो शूट कर रहे ग्राउंड वर्कर्स ने विमान के पिछले हिस्से से सफेद धुएं का गुबार निकलते हुए देखा, इसी दौरान एयरपोर्ट के कर्मचारी सावधानी से उसके पास पहुंचे और तुरंत बाद, अग्निशमन अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए विमान के पिछले हिस्से पर पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया। इस संबंध में एमिरेट्स के प्रवक्ता ने रिपोर्ट में कहा कि चेन्नई से दुबई जाने वाली फ्लाइट एङ547 में ‘तकनीकी खराबी’ के कारण देरी हुई। Chennai News

    Ration Card: राशन कार्ड से जुड़ी बड़ी अपडेट! आज ही कर लें ये काम, कहीं फिर पछताना ना पड़े!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here