हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Hisar Airport...

    Hisar Airport: हिसार से दिल्ली-अयोध्या का किराया तय, हफ्ते में इतने दिन उड़ेगी फ्लाइट

    Hisar News
    Hisar News: हिसार से दिल्ली-अयोध्या का किराया तय, हफ्ते में इतने दिन उड़ेगी फ्लाइट

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Hisar Airport News: हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश में अयोध्या और दिल्ली की उड़ानों का किराया क्रमश: 3,393 रुपए और 1,300 रुपए रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या से हिसार का किराया 3,730 रुपए लगेगा। प्रति यात्री 15 किलो तक का सामान ले जाने की अनुमति होगी। अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। Hisar News

    फ्लाइट हफ्ते में दो दिन उड़ेंगी। हिसार से अयोध्या की उड़ान दो घंटे में पहुंचेगी। 70 सीटों वाली जहाज की टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम को करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई और पहली उड़ान की सभी टिकट बिक गईं। आगामी उड़ान के लिए बुकिंग एलायंस एयर एविएशन की साइट पर आॅनलाइन हो रही है। विमान सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा और 12:40 पर विमान अयोध्या पहुंच जाएगा। हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट जाएंगी। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने वक़्फ बोर्ड कानून को लेकर दिया बड़ा बयान