हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कश्मीर में बा...

    कश्मीर में बाढ़ अलर्ट, स्कूलें बंद

    Flood Alert Schools Schools Shut

    अमरनाथ श्रद्धालुओं के नये जत्थे को यात्रा की अनुमति नहीं दी

    श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से झेलम और इसकी सहायक नदियों में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को बाढ़ अलर्ट जारी करने के साथ हर हेल्पलाइन स्थापित किये जाने तथा स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिये हैं। (अमरनाथ यात्रा) राजधानी श्रीनगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि राम मुंशी बाग के समीप झेलम नदी का जल स्तर 21 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदियों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पहले ही बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    सिंचायी एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में मूसलाधार बारिश की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल एन एन वोहरा ने सलाहकार बी बी व्यास और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। राज्यपाल ने संभागीय आयुक्त (कश्मीर) और सभी उपायुक्तों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और हेल्प लाइन नंबर स्थापित कर इसकी जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

    खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    जम्मू में खराब मौसम के कारण शनिवार को यहां से पवित्र अमरनाथ की यात्रा स्थगित कर दी गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौसम प्रतिकूल होने की वजह से जम्मू के भगवतीनगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ श्रद्धालुओं के नये जत्थे को यात्रा की अनुमति नहीं दी गयी। नये जत्थे को यात्रा की अनुमति देने से पहले बारिश के कारण पहलगाम और बालटाल में रूके श्रद्धालुओं को रवाना किया जायेगा। इस बीच शुक्रवार को उधमपुर में फंसे अमरनाथ श्रद्धालुओं के जत्थे को शनिवार की सुबह गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।