हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश असम में बाढ़ क...

    असम में बाढ़ का कहर, तेज बहाव की वजह से ट्रेन पलटी

    असम में बाढ़ से 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित, रेल, सड़क संपर्क टूटा

    गुवाहाटी (एजेंसी)। असम में आयी बाढ़ की चपेट में आकर 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, बाढ़ के कारण से दक्षिणी असम और राज्य के बाकी हिस्सों के बीच ट्रेन और सड़क संपर्क टूट गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, असम के 222 गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आए हैं। राज्य में बाढ़ के पानी से 10,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को क्षति पहुंची है। इसके अलावा, राज्य में लगातार हो रही बारिश से दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों में भूस्खलन हुआ है। राज्य में जटिंगा-हरंगाजाओ और माहूर-फाइडिंग में रेलवे ट्रैक भूस्खलन के कारण बंद हो गया। साथ ही भीषण बाढ़ से अभी तक तीन लोगों की मौत भी हो गई है।

    तीनों की मौत असम की बराक घाटी के कछार जिले में हुई है।जानकारी के अनुसार, असम के कछार जिले के 138 गांव बाढ़ की पहली लहर से प्रभावित हुए हैं। इसी बीच, राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत शिविर लगाए हैं। इसके साथ ही सेना, अर्धसैनिक बलों, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को लोगों की निकासी और राहत उपायों के लिए सेवा में लगाया गया है। इस दौरान,वायु सेना ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण फंसे हुए सिलचर-गुवाहाटी ट्रेन में सवार कम से कम 119 यात्रियों को बचाया।

    स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनें भी पटरी से पलटी

    असम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दीमा हसाओ जिले का हाफलोंग स्टेशन पूरी तरह पानी में डूब गया है। बाढ़ में डूबे इस स्टेशन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाढ़ के पानी के बहाव के कारण स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनें भी पटरी से पलट गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ से लगभग 1,97,248 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से होजई में 78,157 और कछार में 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here