हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Floods: चाड में बाढ़, 145 मरे

    Floods
    Floods: चाड में बाढ़, 145 मरे

    याउंडे (एजेंसी)। South Africa Flood: चाड के प्रमुख हिस्सों में जून से अब तक आए तूफान और बाढ़ से 145 लोग मारे गए और लगभग 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने दी। उन्होंने बताया कि देश के सभी 23 प्रांत प्रभावित हुए हैं। बयान के अनुसार, ‘‘25 अगस्त 2024 तक 9,64,000 लोग व 1,66,000 घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 145 लोग मारे गए हैं, 2,51,000 हेक्टेयर से अधिक खेत जलमग्न हो गए हैं, 70,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं, और 29,000 मवेशी बह गए हैं।’’ देश का दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह ग्रसित है, जिसमें 5,60,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  Floods

    यह भी पढ़ें:– Rainy Season Farming: बरसात के मौसम में उगाएं ये फसलें और उठाएं लाभ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here