हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    ब्राजील में बाढ़, भूस्खलन से 19 लोगों की मौत

    Floods in Kerala

    साओ पाउलो (एजेंसी)। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के तट पर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में रविवार को कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी है। स्थानीय टेलीविजन चैनल ग्लोबोन्यूज ने बताया कि पीड़ितों में सात साल की एक लड़की थी, जिसकी मौत उसके घर के ऊपर एक चट्टान गिरने हो गयी थी और एक महिला की मौत पेड़ के गिरने से हो गयी थी।

    बचाव राहत कार्य जोरो पर

    साओ पाउलो के कई तटीय शहरों में कार्निवल समारोह स्थगित कर दिए गए हैं। ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में इस सप्ताह समारोह के कारण पर्यटकों की काफी भीड़ है। आपदा क्षेत्र का दौरा करने वाले साओ पाउलो के गवर्नर टारसिसियो डी फ्रीटास ने कहा कि हम सशस्त्र बलों के बचाव दल को उन जगहों तक पहुंचने में मदद के लिए बुला रहे हैं, जहां पीड़ित हो सकते हैं।

    तूफान ने मुख्य रूप से साओ सेबस्टियाओ, उबातुबा, बर्टिओगा, गुआरुजा, इल्हाबेला और सैंटोस को प्रभावित किया। साओ सेबस्टियाओ की स्थानीय सरकार ने आपदा की स्थिति घोषित की क्योंकि भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़को ने राजमार्गों को बंद कर दिया और बचाव दल को शहर के प्रभावित हिस्सों तक पहुंचने से रोक दिया। साओ सेबस्टियाओ के मेयर फेलिप आॅगस्टो ने दैनिक फोल्हा डी एस पाउलो को बताया कि भूस्खलन से घर बह गए और कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। स्थिति अराजक है , बचावकतार्ओं के लिए उन जगहों तक पहुंचना संभव नहीं है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार संघीय सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी से जीवन रक्षक गार्ड भेजे और एकीकरण और क्षेत्रीय विकास मंत्री वाल्डेज गोज के सोमवार को क्षेत्र का दौरा करने की उम्मीद है। गोज ने कहा कि रक्षा मंत्रालय बचाव अभियान में मदद करेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here