हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Flying Car: अब हवा से बातें करेगी कार, बुकिंग कीमत सिर्फ 12 हजार

    Flying Car
    Flying Car अब हवा से बातें करेगी कार, बुकिंग कीमत सिर्फ 12 हजार

    नई दिल्ली। Flying car ALEF Model: फ्लाइंग मेल, फ्लाइंग जट्ट, और अब फ्लाइंग कार! जी हाँ, अब यह कंपनी हवा में उड़ने वाली कार ला रही है। हम यहां पर फिल्मों की कहानी या किसी ट्रेन की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि रीयल में अमेरिकी कंपनी एलेफ एयरोनॉटिक्स (Alef Aeronautics) ने, अपनी पहली नई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार लाने की तैयारी कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2025 तक हवा में उड़ने वाली यह इलेक्ट्रिक कार बाजार में आ सकती है।

    ऐसा पहली बार होगा जब आप अपनी तरह की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को खरीद सकेंगे। एलेफ एयरोनॉटिक्स को फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से यह कार बनाने की मंजूरी मिल गई है। एलेफ एयरोनॉटिक्स फ्लाइंग कार एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सहायता से बनाएगी। कंपनी का दावा है कि उसके द्वारा बनाए जाने वाली यह कार हवा में से बातें करेगी और सड़क पर भी दौड़ेगी। एलेफ मॉडल ए फ्लाइंग कार की कीमत (ALEF Model A Flying Car Price) करीब ढाई करोड़ रुपये होगी। अमेरिका ने किसी कंपनी को ये मंजूरी पहली बार दी है।

    कंपनी के अनुसार एलेफ मॉडल ए फ्लाइंग कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी और दूरी की बात करें तो फुल चार्ज होने पर यह सड़क पर 200 किलोमीटर दूर तक चलेगी तथा हवा में 177 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। एलेफ एरोनॉटिक्स की शुरूआत 2015 में हुई। उड़ने वाली कार बनाने के लिए इस कंपनी की नींव रखी गई थी। 7 साल बाद यानी पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने मॉडल ए फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप बनाने का खुलासा किया था। तब कंपनी ने दावा किया था कि 2025 तक यह कार मार्केट में लॉन्च हो जाएगी।

    कंपनी ने डिजाइन के बारे में बताते हुए कहा कि इसका डिजाइन भविष्य में उड़ान भरने वाली गाड़ियों की तरह है। कार में 8 प्रापेलर लगाए जाएंगे। शुरूआत में यह कार दो सीटर ही होगी। कंपनी ने इस कार के लिए आॅर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसे 12,200 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है। कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपये रखी गई है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, एलेफ के सीईओ जिम डुखोवनी ने इस कार की खूबियों का बखान करते हुए कहा कि यह कार पर्यावरण के अनुकूल तो है ही साथ ही तेज आवागमन की सुविधा भी प्रदान करेगी। विमानों के लिहाज से मॉडल ए को हम एक छोटा कदम, तो कारों के लिए एक बड़ा कदम कह सकते हैं।

    फ्लाइंग कार बनाने की दौड़ में कई कंपनियां हैं। एक चार सीटर फ्लाइंग कार को लॉस वेगास में आयोजित सीईएस 2023 में प्रदर्शित किया गया था। इस कार को फ्लाइट टेस्टिंग की अनुमति मिल चुकी है। इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसी तरह एयरोस्पेस कंपनी जॉबी फ्लाइंग टैक्सी बना रही है। टेल्टा एयरलाइन के सहयोग से बन रही एयरटैक्सी की सेवाएं घर से एयरपोर्ट तक उपलब्ध होंगी। स्लोवाकिया की कंपनी केलिन विजन एयरकार भी फ्लाइंग कार बीएमडब्ल्यू के सहयोग से विकसित करने में जुटी है।

    यह भी पढ़ें:– Donut Rocks: मंगल पर अमंगल की आशंका से वैज्ञानिक हैरान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here