हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में एक...

    कैराना में एक माह में दूसरी बार टूटी फ्लाईओवर की सड़क

    Kairana
    Kairana

    कैराना। राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर की सड़क की ऊपरी परत पिछले एक माह में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि फ्लाईओवर को शुरू हुए एक वर्ष भी नहीं हुआ है। हाईवे के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। अब परत टूटने के चलते निर्माण कंपनी के पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    हरियाणा के पानीपत के सिवाह से नगीना तक राष्ट्रीय राजमार्ग 709एडी का निर्माण कार्य कराया गया। कैराना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हाईवे पर वाहन चलते हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही सड़क टूटनी शुरू हो गई है।

    गांव मवी-हैदरपुर के निकट फ्लाईओवर की ऊपरी परत जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा तटबंध के मोड के पास से ही एक ही दिशा से परत टूटी है। इसकी जानकारी होने के बाद हाईवे निर्माण कंपनी के पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को आनन-फानन में निर्माण कंपनी जीआर इंफ्रा के पदाधिकारी विशेषज्ञ इंजीनियर के साथ हाईवे के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे पर क्षतिग्रस्त परत का बारीकी के साथ निरीक्षण किया और इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई। इसके बाद टीम लौट गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here