हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आगे से ऐसा न ...

    आगे से ऐसा न हो, सभी सदस्य नियमों का करे पालन

    Follow all member rules

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा.सीपी जोशी ने सदन में हुए हंगामे पर जताया दुख

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने सोमवार को विधानसभा में शुक्रवार को सदन में पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोंक एवं हंगामें की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि चर्चा करके व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। जोशी ने प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद यह बात कही। इससे पहले उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू करने के लिए आसन पर आते ही इस मामले को लेकर वेल में बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों को देखते ही आश्वासन दिया था कि उनकी बात पर प्रश्नकाल के बाद विचार किया जाएगा। यह कह कर उन्होंने भाजपा के सदस्यों से अपनी जगह पर जाने का निवेदन किया जिससे प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के सहमत होने पर भाजपा सदस्य अपनी जगह पर बैठ गए और प्रश्नकाल शुरू हो गया।

    सदन में सदस्यों के चर्चा के लिए ज्यादा समय दिया जाएगा

    प्रश्नकाल समाप्त होने पर जोशी ने कहा कि इस घटना पर उन्हें दुख है, आगे से ऐसा न हो, ऐसे प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य नियमों का पालन करे। उन्होंने कहा कि सदन में सदस्यों के चर्चा के लिए ज्यादा एवं कम समय पर विचार किया जाएगा। इस बारे में व्यवस्था को ठीक किया जाएगा तथा चर्चा करके ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यों को चर्चा के दौरान समय का पालन किया जाना चाहिए ताकि बहस अच्छी हो सके।

    भाजपा सदस्य बैठे थे धरने पर

    इस मामले को लेकर भाजपा सदस्यों ने सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही वेल में धरने पर बैठ गए थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सदन में सिंचाई विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा को ज्यादा समय देने का भाजपा सदस्यों के विरोध एवं पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोंक एवं हंगामें के कारण सदन की कार्यवाही आधा घंटा स्थगित कर दी गई थी। लोढा को चर्चा में ज्यादा समय देने का भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया का कहना था कि लोढा को ज्यादा समय दिया जा रहा है जबकि भाजपा सदस्यों को दिए समय में भी बार बार घंटी बजाकर बैठने के निर्देश दिए जाते है। इस दौरान दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच नोकझोंक हुई।