आंखें पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक सरसा में की दान
गोरीवाला (सरसा) (सच कहूँ/अनिल)। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता हित में 175 से अधिक मानवता भलाई के कार्यों में भाग ले रही है। इन्हीं कार्यों में शामिल अमर सेवा व ज्योतिदान मुहिम के तहत ब्लॉक देसूजोधा-चोरमार के गांव मलिकपुरा से सोमवार को एक और देहदान व नेत्रदान हुआ। सोमवार को 79 वर्षीय बलदेव कौर इन्सां धर्मपत्नी खेता सिंह इन्सां की मृतदेह को जम्मू एंड कश्मीर के जिला कुपवाडा के हंदवाड़ा स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान किया गया। Sirsa News
जबकि नेत्र शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक सरसा में दान किए गए। इस अवसर पर देहदानी को श्रद्धांजलि देने के लिए काफी संख्या में साध संगत मौजूद रही। बता दें कि इससे पहले मलिकपुरा गांव से मेडिकल शोध के लिए अलग-अलग मेडिकल कॉलेज को 8 शरीरदान हो चुके हैं। जानकारी मुताबिक बलदेव कौर इन्सां पिछले करीब सवा दो साल से अस्वस्थ थी। रविवार को बलदेव कौर इन्सां अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करके सतगुरु के चरणों में जा विराजी।
गगनभेदी नारों के साथ मृत देह को मेडिकल कॉलेज के लिए किया रवाना
उनके मरणोपरांत सचखंडवासी के पुत्र निहाल सिंह इन्सां,जसपाल सिंह इन्सां व पोता जसमीत सिंह इन्सां ने देहदान के लिए ब्लॉक प्रेमी सेवक सुखमंदर सिंह इन्सां व गुरजीत सिंह इन्सां से संपर्क कर बलदेव कौर इन्सां की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए मृतदेह को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा, जिला कुपवाड़ा जम्मू एंड कश्मीर को दान कर दी।
इससे पूर्व सचखंडवासी के आवास पर अरदास का शब्द बोलकर व धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर मृत देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया और सैकड़ो की संख्या में साध संगत,रिश्तेदारों व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा जब तक सूरज चांद रहेगा बलदेव कौर इन्सां तेरा नाम रहेगा,सच्चे सौदे की सोच पे पहरा देंगे ठोक के,बलदेव कौर इन्सां अमर रहे अमर रहे के गगनभेदी नारों से गांव के गलियों से होते हुए साध संगत ने गांव के प्रवेश द्वार से एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। Sirsa News
बेटियों ने अर्थी को कंधा देकर दिया समाज को ये सन्देश

वहीं अंतिम विदाई के समय डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत सचख्ांडवासी की बेटियों रणजीत कौर इन्सां,परमजीत कौर इन्सां,चरणजीत कौर इन्सां,अर्शु इन्सां ने माता की अर्थी को कंधा देकर बेटा-बेटी एक समान मुहिम की अनुकरणीय मिसाल कायम की। इस अवसर पर सचखंडवासी को अंतिम विदाई देने के लिए सच्चे नम्र सेवादार हरदम सिंह इन्सां,सुरजीत सिंह इन्सां,धनराज इन्सां,केवल कृष्ण इन्सां,हरमन्दर सिंह इन्सां,इकबाल सिंह इन्सां,जगतार इन्सां,सुखदेव इन्सां,बलदेव सिंह इन्सां,चानन इन्सां,बनवारी लाल इन्सां,जग्गा सिंह इन्सां,मा.गुरसेवक इन्सां,पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह इन्सां, नीटा इन्सां,कर्मजीत इन्सां,मनप्रीत इन्सां,एमएसजी आईटी विंग,शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी,गांव के प्रेमी सेवक,सच्ची प्रेमी समितियां,साध संगत व रिश्तेदार मौजूद रहे।
सच्चे नम्र सेवादार हरदम सिंह इन्सां ने बताया कि शरीरदानी बलदेव कौर इन्सां ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द की अनमोल दात प्राप्त की थी। सचखंडवासी सहित पूरा परिवार मानवता भलाई कार्यो में हमेशा अग्रणी रहता है। सचखंडवासी बलदेव कौर इन्सां मरने के बाद भी देहदान व नेत्रदान कर महान कार्य कर गई है। सचखंडवासी अपने पीछे दो बेटे,दो बेटियां,पुत्रवधू व पोता व पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। Sirsa News















