हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खाने में अमान...

    खाने में अमानक पाई गई खाद्य सामग्री, 12 प्रकरण एडीएम न्यायालय में किए पेश

    Hanumangarh News
    खाने में अमानक पाई गई खाद्य सामग्री, 12 प्रकरण एडीएम न्यायालय में किए पेश

    अनसेफ व सब स्टैंडर्ड मिले खाद्य पदार्थ तो होगी कार्रवाई

    हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग की ओर से लिए जाने वाले सैंपल्स की रिपोर्ट आने के बाद ऐसे संस्थानों के नाम व खाद्य सामग्री के नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं, जो अनसेफ व सब स्टैंडर्ड मिले हैं। अप्रैल 2025 से अब तक संग्रहित किए गए खाद्य सामग्री की जांच में सब स्टैंडर्ड पाई गई खाद्य सामग्री में 12 व्यापारिक फर्मों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया कर दिया गया है। Hanumangarh News

    मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के जरिए दूध की जांच

    सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश गर्ग एवं रफीक मोहम्मद की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल्स की रिपोर्ट आई है, जिसमें सब स्टैंडर्ड पाए जाने वालों के नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं ताकि आमजन जागरूक बन सके एवं ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करे। उन्होंने बताया कि पूर्व में लैब रिपोर्ट में अमानक पाए गए नमूनों के संबंध में खाद्य व्यवसायी के विरुद्ध अभियोजन पेश करने की प्रक्रिया तीव्रता से की जा रही है।

    नियमों के उल्लंघन पर वाद दायर

    इसी क्रम में हनुमानगढ़ टाउन स्थित मै. कटारिया डिपार्टमेंटल स्टोर से घी (मिल्क चीफ ब्रांड), धन्नासर में जयपुर रोड स्थित मै. बतरा होटल एंड फूड प्लाजा से पनीर, रावतसर में मै. अक्षरा आइसक्रीम से आइसकैण्डी, डूंगराना में मै. बालाजी मावा भंडार से दही, पीलीबंगा में मै. गणेश वनस्पति घी भंडार से वनस्पति, पीलीबंगा में मै. मित्तल वैरायटी स्टोर से लड्डू, रावतसर में मै. युवराज होटल एंड रेस्टोरेंट से दही, हनुमानगढ़ टाउन में मै. श्याम पनीर हाउस से दही, हनुमानगढ़ जंक्शन से मै. सालासर मावा भंडार से मावा जांच रिपोर्ट में सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर एवं हनुमानगढ़ टाउन स्थित मै. कृष्णा ट्रेडर्स की ओर से खुले में लाल मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर विक्रय करने पर नियमों के उल्लंघन पर इन फर्मों के संचालकों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया गया है।

    यहां दें जानकारी

    सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से अपील की कि मिलावट करने वाले खाद्य विक्रेता एवं अवधिपार सामग्री बेचने वाले वाले लोगों की जानकारी चिकित्सा विभाग के नम्बर 01552-261190 अथवा राज्य स्तरीय व्हाट्स एप नम्बर 9462819999 पर दें, ताकि जिले में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई हो सके। इस पर शिकायत मिलने पर विभागीय टीम खाद्य पदार्थ की जांच करेगी और सैंपल लेगी। इसके बाद रिपोर्ट आने पर न्यायालय की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य व्यापारी शुद्ध, बिना मिलावटी और एक्सपायरी डेट आदि देखकर ही खाद्य पदार्थों का बेचान करें। Hanumangarh News

    सार-संभाल के अभाव में तिलक सर्किल की दुर्दशा