हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Sadulpur: राज...

    Sadulpur: राजगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी घी बनाने की फैक्ट्री पर की कार्रवाई

    Sadulpur
    Sadulpur राजगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी घी बनाने की फैक्ट्री पर की कार्रवाई
    • फैक्ट्री में मिलावटी देसी घी बनाने के उपकरण रैपर,भट्टी, पाउच पैकिंग मशीन मिली
    • फैक्ट्री में 85 क्विंटल से अधिक मिलावटी देसी घी किया सीज

    Sadulpur, (ओमप्रकाश)। medical health department:  चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम व पुलिस ने श ुक्रवार शाम को राजगढ़ के रिको औद्योगिक क्षेत्र में मिलावटी देसी घी बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। वहीं टीम ने फैक्ट्री से 65 क्विंटल से अधिक पैकिंग व खुले देसी को सीज किया गया हैं। जिसमें 20 क्विटंल वनस्पति पाम आयॅल मिला है। तथा 40 क्विंटल पैकिंग घी मिला है। इसके अलावा 25 क्विंटल से अधिक खुले टीम में तैयार घी मिला है। Sadulpur

    इसके अलावा फैक्ट्री में मिलावटी देसी घी तैयार करने के लिये भट्टी, सिलेण्डर, पाउच पैकिंग मशीन, बैच मार्का मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा व टीन व डिब्बों पर चिपकाने के रैफर मिले है। टीम द्वारा मौके पर देर रात तक कार्रवाई जारी है। इसी दोरान डीएसटी टीम चूरू के रोशनलाल कानि, मोहरपाल कानि, अजय कुमार कानि, सुरेश कस्वा सहित राजगढ थाना पुलिस मौके पर तैनात रही। फैक्ट्री का मालिक अंकित कुमार पुत्र दलवीर सिंह जाट उम्र 26 साल निवासी हिसार हरियाणा बताया जा रहा है। medical health departmen

    Sadulpur
    Sadulpur

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शु क्रवार को राजगढ़ में मिलावटी देसी घी फैक्ट्री की सूचना मिली। जिस पर जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार पुलिस की विशेष टीम के साथ खाद्य सुरक्षा टीम ने राजगढ़ के रिको इंडस्ट्रीज एरिया में कांशीराम के प्लांट पर जाँच की तथा कांशीराम ने अपना प्लांट हिसार के अंकित दुहान को किराये पर दे रखा है। टीम को जाँच के दौरान प्लांट में मिलावटी देसी घी बनाने का सामान मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान व निर्मल महर्षि तथा धर्मवीर ने मौके से देसी घी के तीन ब्रांड के तीन नमूने लिये। इसके अलावा खुले बर्तन में रखें मिलावटी देसी घी का एक नमूना लिया गया। नमूनों को जाँच के लिये जयपुर प्रयोगशाला में भेजा जायेगा। जाँच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। Sadulpur

    फैक्ट्री में मिलें तीन ब्रांड के पैकिंग घी- | Sadulpur

    खाद्य सुरक्षा टीम व पुलिस को फैक्ट्री से तीन ब्रांड के देसी घी के डिब्बे मिले। जिसमें हरमन प्लस, सुपर डेयरी व डेयरी मोहन ब्रांड शामिल है। तीनों ब्रांड की पैकिंग जयश्री फूड प्रोडक्टस मिर्जापुर रोड हिसार, हरियाणा का पता लिखा गया है। टीम ने मौके से तीनों ब्रांड के पैकिंग व खुले घी के 85 क्विंटल घी को सीज किया है। इसके अलावा टीम की रात तक कार्रवाई जारी रही।

    विभिन्न प्रकार के रंग व एसेंस मिला | Sadulpur

    कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में टीम को वनस्पति पाम ऑयल में मिलाने के लिये विभिन्न प्रकार के अलग-अलग रंग भी मिले है। मौके से एंसेस भी मिला है।

    पैकिंग मशीन, सिलेण्डर, भट्टी, खाली टीन व डिब्बे मिले-

    खाद्य सुरक्षा टीम को मौके से लोहे के 15 लीटर के टीन तथा एक लीटर व पाँच लीटर व पाँच सौ ग्राम के डिब्बे मिले है। इसके अलावा मौके से पैकिंग मशीन, सिलेण्डर, भट्टी, बैच व मार्का मशीन, इलेक्टानिक कांटा व डिब्बों पर चिपकाने के विभिन्न ब्रांड के रैपर मिले है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here