हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Arrested Taking Bribe: बराड़ा में खाद्य आपूर्ति विभाग का उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Barara News
    Barara News: पुलिस गिरफ्त से आरोपी।

    राशन डिपो संचालन के एवज में मांगी गई थी 21 हजार रुपये की रिश्वत

    बराड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Barara News: बराड़ा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक उप निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बराड़ा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। एसीबी अंबाला ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसीबी की अंबाला टीम ने शिकायत की जांच के बाद सोमवार को बराड़ा मार्केट में जाल बिछाया। Barara News

    जैसे ही आरोपी ने 21 हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। डिपो होल्डर प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उनसे डीएफएससी के नाम पर रिश्वत मांगी। मनजीत सिंह ने बताया कि मनोज पहले भी उनसे पैसे ले चुका है, जिसकी रिकॉर्डिंग विजिलेंस को सौंप दी गई है।

    शिकायतकर्ता की पत्नी चलाती है सरकारी राशन डिपो | Barara News

    शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के नाम से एक सरकारी राशन डिपो आवंटित है। कुछ दिन पहले वह उप निरीक्षक मनोज कुमार से विभागीय काम के सिलसिले में मिला था, जहां उससे पहले ही 10 हजार रुपये ले लिए गए। शिकायत के अनुसार 4 जून को उप निरीक्षक ने दोबारा फोन कर मिलने के लिए बुलाया और डिपो चलाने की अनुमति के एवज में कुल 26,600 रुपये की मांग रखी, जिसमें से 6,600 रुपये अपने लिए और 20 हजार रुपये वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बताए गए। आर्थिक स्थिति के चलते बातचीत के बाद यह रकम घटाकर 21 हजार रुपये तय की गई।

    यह भी पढ़ें:– CSC Center News: सीएम फ्लाइंग ने दो सीएससी सेंटरों पर की छापेमारी