हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर

    Foreign exchange reserves at new record level
    मुंबई l विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में बड़ी वृद्धि से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.38 अरब डॉलर बढ़कर 545.04 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 35.3 करोड़ डॉलर घटकर 541.66 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.94 अरब डॉलर बढ़कर 501.46 अरब डॉलर पर पहुँच गया। पहली बार विदेश मुद्रा परिसंपत्ति का आँकड़ा 500 अरब डॉलर के पार पहुँचा है। हालाँकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 58 करोड़ डॉलर घटकर 37.44 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पार आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.65 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.48 अरब डॉलर पर रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।