हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 612 अरब डॉलर के करीब

    Foreign exchange

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ते हुये पहली बार 612 अरब डॉलर के करीब पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.88 अरब डॉलर बढ़कर 611.89 अरब डॉलर के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले समाप्त सप्ताह में 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 610.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

    इससे पहले 25 जून को समाप्त सप्ताह में यह 5.07 अरब डॉलर बढ़कर 609 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.29 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 568.28 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 5.84 करोड़ डॉलर बढ़ा और 36.95 अरब डॉलर पर पहुँच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 5.10 अरब डॉलर पर रही। विशेष आहरण अधिकार 1.54 अरब डॉलर का स्थिर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।