हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home कारोबार Foreign Excha...

    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.2 अरब डॉलर पर

    Foreign Exchange Reserves
    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.2 अरब डॉलर पर

    मुंबई (एजेंसी)। Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 04 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 701.2 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.6 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 704.9 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 04 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.51 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 612.6 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार चार करोड़ डॉलर घटकर 65.7 अरब डॉलर रह गया। Foreign Exchange Reserves

    आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 12.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.42 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 3.5 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 4.4 अरब डॉलर से घटकर 4.3 अरब डॉलर पर आ गया। Foreign Exchange Reserves

    यह भी पढ़ें:– Share Market: दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे का बाजार पर रहेगा असर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here