हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले लगातार दो सप्ताह की तेजी गंवाकर 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.49 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 641 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 85.3 करोड़ डॉलर गिरकर 577.09 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 13.8 करोड़ डॉलर कम होकर 38.44 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि एक करोड़ डॉलर बढ़कर 5.24 अरब डॉलर हो गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।