हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार में आठ सप्ताह बाद आई गिरावट

    Foreign exchange reserves hit a record $ 542 billion

    मुंबई (एजेंसी)। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठ सप्ताह की बढ़त के बाद 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में गिरावट दर्ज की गयी है और यह 46.90 करोड़ डॉलर घटकर 574.82 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज कर विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 575.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

    केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 35.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 533.45 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार हालांकि 82.20 करोड़ डॉलर की तेज गिरावट के साथ 35.19 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर घटकर 4.68 अरब डॉलर हो गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।