हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार में एक अरब डॉलर से अधिक की गिरावट

    Foreign exchange

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार Foreign exchange 1.19 अरब डॉलर लुढ़ककर 400.10 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.19 अरब डॉलर घटकर 400.10 अरब डॉलर रह गया।

    इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार 24 अगस्त को समाप्त सप्ताह में लगातार चार सप्ताह की गिरावट से उबरकर 44.54 करोड़ डॉलर बढ़कर 401.29 अरब डॉलर पर पहुंचा था।

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 31 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 60.51 करोड़ डॉलर घटकर 375.98 अरब डॉलर रह गयी इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 60.09 करोड़ डॉलर घटकर 20.16 अरब डॉलर पर आ गया।

    हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 91 लाख डॉलर बढ़कर 2.47 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 55 लाख डॉलर की तेजी के साथ 1.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।