हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 1.09 अरब डॉलर बढ़ा

    foreign-currency

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.09 अरब डॉलर बढ़कर 585.33 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 1.84 अरब डॉलर घटकर 584.24 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक के आँकड़ों के अनुसार, 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 68.5 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 542.19 अरब डॉलर पर पहुँच गई। स्वर्ण भंडार में 398 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 36.46 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर बढ़कर 5.17 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.51 अरब डॉलर पर रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।