हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 2.30 अरब डॉलर बढ़ा

    Foreign Exchange Reserves
    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 637.9 अरब डॉलर पर

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 2.30 अरब डॉलर बढ़कर 537.55 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 2.94 अरब डॉलर घटकर 535.25 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.62 अरब डॉलर बढ़कर 494.17 अरब डॉलर पर पहुँच गई। विदेशी मुद्रा के देश के भंडार का यह सबसे बड़ा घटक है। इस दौरान स्वर्ण भंडार 33.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 37.26 अरब डॉलर पर आ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.63 अरब डॉलर के पार और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.48 अरब डॉलर के पार पहुँच गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।