हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर बढ़ा

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 9 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.34 अरब डॉलर बढ़कर 581.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 2.42 अरब डॉलर गिरकर चार महीने से अधिक के निचले स्तर 576.87 अरब डॉलर पर आ गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, नौ अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.02 अरब डॉलर चढ़कर 539.46 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 1.30 अरब डॉलर बढ़कर 35.32 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.95 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.49 अरब डॉलर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।