मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़त होने से 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर कम होकर 651.9 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.23 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 577.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 90.4 करोड़ डॉलर का इजाफा लेकर 57.4 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 2.1 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।
ताजा खबर
Haryana Gramin Bank: गांव पटौदी में हरियाणा ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र स...
चोर गिरोह के दो आरोपी काबू, चोरी की 39 वारदातें स्वीकारी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
Firefighters Strike: अग्निशमन कर्मचारियों ने वायदा खिलाफी के विरोध में हड़ताल कर दिया धरना
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Fi...
Manesar Strike: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों ने फूंकी पुलिस की बाइक, हुआ लाठीचार्ज
एक कर्मचारी का सिर फूटा, ...
Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)...
Bulldozer Action: भिवानी-महम रोड पर अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में निर्माण ध्वस्त
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
BCB Hikes Salaries: BCB ने बढ़ाई पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सैलरी, खिलाड़ियों में ख़ुशी की लहर
BCB Hikes Salaries: नई दि...
ED Raids: ईडी ने कोलकाता में मर्लिन ग्रुप पर छापा मारा, कथित भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का पर्दाफाश
नई दिल्ली। New Delhi: प्र...















