हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 573 अरब डॉलर

    Foreign Exchange Reserves
    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 637.9 अरब डॉलर पर

    लगातार सातवें सप्ताह रही बढ़त

    मुंबई (एजेंसी)। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी और 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह बढ़कर 573 अरब डॉलर के करीब हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गत शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.28 अरब डॉलर बढ़कर 572.77 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी है।

    इससे पहले छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार करीब आठ अरब डॉलर बढ़कर 568.49 अरब डॉलर, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.71 अरब डॉलर, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर , 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

    यह भी पढ़े- 72 घंटे पहले पानीपत की नहर में छलांग लगाने वाले भाजपा नेता का मिला शव

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.53 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 530.27 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार हालांकि 1.23 अरब डॉलर घटकर 36.35 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि भी डेढ़ करोड़ डॉलर घटकर 4.66 अरब डॉलर रह गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 5.7 करो़ड़ डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।