हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड गंगा नदी में ...

    गंगा नदी में बहा विदेशी व्यक्ति, एसडीआरएफ कर रही खोज

    Dehradun News
    Dehradun News : गंगा नदी में बहा विदेशी व्यक्ति, एसडीआरएफ कर रही खोज

    देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। Dehradun News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार को लंदन का एक पर्यटक गंगा नदी की तेज धार में बह गया। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीम लापता को खोज रही है। एसडीआरएफ प्रवक्ता ने बताया कि आज जनपद टिहरी अन्तर्गत, थाना मुनि की रेती से एक व्यक्ति स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में बह जाने की सूचना मिली। Dehradun News

    उक्त सूचना पर एसडी आरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंची। जानकारी के अनुसार, प्राग्नेश ओंधिया पुत्र नटवर लाल, आयु 59 वर्ष,निवासी 38, एलिमेंट क्लोज पिनर, ए 51 ईआर, लंदन अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। जहां वह गंगा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर बह गया। समाचार लिखने तक उसकी खोज जारी थी। Dehradun News

    यह भी पढ़ें:– कोवेक्सिन के साइड इफेक्ट्स पर आईसीएमआर का आया बड़ा बयान, जानिये…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here