हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Rajasthan Medical Council 2024-25 : विदेशी चिकित्सा स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित

    RMC Jaipur

    Rajasthan Medical Council 2024-25: जयपुर। राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने अकादमिक वर्ष 2024-25 के लिए विदेशी चिकित्सा स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र काउंसिल की वेबसाइट www.rmcjaipur.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रार डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र 1 मई 2024 से 5 मई 2024 के रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। त्रुटि सुधार 6 मई को सायं 4 बजे तक कर सकेंगे। इंटर्नशिप के लिए सीट आवंटन 9 मई को दोपहर 2 बजे तक होगा तथा ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 15 मई 2024 निर्धारित की गई है। RMC Jaipur

    उन्होंने बताया कि सीटों का आवंटन राजस्थान मूल के विदेशी चिकित्सा स्नातक छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके पश्चात अन्य राज्यों के छात्रों को मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जा सकेगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश काउंसिल की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। RMC Jaipur

    Income Tax: जेकेजे ज्वैलर्स पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की सर्च

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here