हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Bribe: वन विभ...

    Bribe: वन विभाग का क्षेत्रीय प्रबंधक 30 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

    Patiala News
    Patiala News: 20 हजार रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बुधवार को जालंधर जिले के कस्बा फिल्लौर में पंजाब वन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक सुखमिन्दर सिंह हीरा को तीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। Ludhiana News

    विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को वन ठेकेदार बलकार सिंह निवासी गाँव कालस कलाँ, जिला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पंजाब विजीलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) लुधियाना को बताया कि उक्त वन अधिकारी ने उसकी फर्म को अलाट किए टेंडर के अंतर्गत वृक्षों की कटायी के बदले उससे 35 हजार रुपए बतौर कमीशन देने की माँग की है।

    शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त सुखमिन्दर सिंह ने उसको धमकाया है कि यदि उसने इस कमीशन की अदायगी न की तो भविष्य में उस (शिकायतकर्ता) को ऐसा कोई टेंडर आवंटित नहीं करने देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन मजबूरन उसको पहली किश्त के तौर पर पांच हजार रुपए उक्त वन अधिकारी को देने पड़े और अब वह बकाया पैसों की माँग कर रहा है। Ludhiana News

    उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद ई.ओ.डब्ल्यू. लुधियाना की एक टीम ने उक्त वन अधिकारी को दो अधिकारियों के गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर तीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के खिलाफ ई.ओ.डब्ल्यू. विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– शुभमन गिल और सिराज का दिवाली धमाका, बाबर आजम को पछाड़ा इस काम में….

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here