हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश Himachal Fore...

    Himachal Forest Fire: धर्मपुर में जंगल की आग घरों तक पहुंची, घर के सभी लोग बाहर निकलकर भागे

    Himachal Forest Fire: लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका

    सोलन (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन (Solan Himachal Pradesh)  में अग्निकांड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। धर्मपुर में जंगल की आग घरों तक पहुंच गई जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला बुधवार सुबह 11:30 बजे का है जब जंगल में लगी आग अचानक घर तक पहुंच गई। घर के सभी लोग समय रहते बाहर आ गए, लेकिन आग ने दुकान व घर को अपनी चपेट में ले लिया। Forest Fire

    सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। मकान पर वाहनों की रिपेयर की दुकान होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं लोगों ने भी एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद सूचना पर पहुँची अग्निशमन विभाग गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। Forest Fire

    Narendra Modi: ”देश में आएगा बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल, बिखर जाएंगी परिवारवादी पार्टियां”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here