हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 7.54 अरब घटकर 572.7 अरब डॉलर पर

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 7.54 अरब डॉलर कम होकर 872.7 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.06 अरब डॉलर घटकर 580.3 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.53 अरब डॉलर कम होकर 511.6 अरब डॉलर पर आ गया।

    इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 83 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 38.4 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 15.5 करोड़ डॉलर गिरकर 17.9 अरब डॉलर पर रहा। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी हुई है और यह 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.9 अरब डॉलर रह गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here