हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 3.85 अरब डॉलर घटकर 524.5 अरब डॉलर पर

    oreign exchange reserves

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (foreign exchange reserves) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.85 अरब डॉलर कम होकर 524.5 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 4.5 अरब डॉलर घटकर 528.4 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.6 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 465.1 अरब डॉलर रह गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 24.7 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 37.21 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 70 लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 17.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर कम होकर 4.79 अरब डॉलर पर आ गई।

    फेड रिजर्व के निर्णय, तिमाही नतीजे और वाहन बिक्री आंकड़ों का बाजार पर रहेगा असर

    स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम | oreign exchange reserves

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रविवार को भी स्थिर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 95.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी क्रूड 0.79 प्रतिशत गिरकर 88.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में चार महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:- | oreign exchange reserves

    महानगर- पेट्रोल डीजल (रुपए प्रति लीटर)
    दिल्ली…………..96.72……..89.62
    मुंबई …………..106.31…….94.27
    कोलकाता …….106.03…….  92.76
    चेन्नई…………..102.63…….94.24

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here