हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश छत्तीसगढ़ के प...

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

    Former Chhattisgarh Chief Minister Ajit died
    रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी का आज यहां उपचार के दौरान निधन हो गया।वह 74 वर्ष के थे। जोगी को गत 09 मई को इमली खाते समय उसका बीज सांस की नली में फंसने के कारण हुए हृदयाघात के बाद राजधानी के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।तभी से वह कोमा में थे।उनके निष्क्रिय मस्तिष्क को सक्रिय करने का तभी से चिकित्सकों द्वारा लगातार प्रयास जारी था, लेकिन 27 मई को की रात में उन्हे फिर दिल का दौरा पड़ा।
    डाक्टरों ने अथक प्रयास कर और उन्हे कार्डियो पल्मोनरी रेससीटेशन दिया जिससे उनकी हृदयगति वापस आई। लेकिन उसके बाद उनकी हालत काफी नाजुक हो गई। लगभग 48 घंटे के भीतर जोगी को शुक्रवार को फिर हृदयाघात हुआ। जोगी को बचाने की चिकित्सकों ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह विफल रहे और कई बार मौत को मार दे चुके जोगी का निधन हो गया। जोगी के पुत्र अमित जोगी ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी और बताया कि उनका अन्तिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।