हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पूर्व सीएम भू...

    पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

    Bhupinder-Singh-Hooda

    हिसार के गिराए गांव में बॉक्सर स्वीटी बुरा के सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

    हिसार।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी का रविवार सुबह हिसार में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दरअसल, यह हादसा नील गाय के अचानक सामने आने से हुआ। फिलहाल, हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। वहीं हादसे के बाद पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, ‘आज हिसार जाते समय मेरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन ईश्वर की कृपा व आप लोगों की शुभकामनाओं से मैं और मेरा स्टाफ पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं

    । मैं आगे के सभी तयशुदा कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा।’ मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दूसरी गाड़ी से घिराये गांव में एक कार्यक्रम में भी शिरकत की। वहीं हादसे के वक्त पूर्व सीएम के साथ गाड़ी में पूर्व मंत्री जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर गोयत, नरेश सेलवाल भी थे। इनमें से भी किसी को चोट नहीं आई है।

    पूर्व सीएम ने हादसे के बाद एक कार्यक्रम में की शिरकत

    हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया कि अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और पूर्व सीएम हुड्डा की कार से टकरा गई जिससे ये हादसा हो गया। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए और वाहन में सवार किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई। वहीं इस घटना पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जानवर ने हमारी गाड़ी को टक्कर मारी, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपना कार्यक्रम जारी रख रहा हूं और एक समारोह के लिए एक गांव जा रहा हूं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here