हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश पूर्व पार्षद ...

    पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सामाजिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने के आरोप से बरी

    Tahir Hussain

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप से बाइज्जत बरी कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने हुसैन के खिलाफ संदेश के साथ एक बिजली के खंभे पर अपनी और मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला प्लास्टिक बोर्ड लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। संदेश में लिखा था, “आप सभी को नव वर्ष (2015)की हार्दिक शुभकामनाएं, दिल्ली ने पुकारा केजरीवाल दोबारा। हुसैन फिलहाल 2020 दिल्ली दंगों के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं।

    मुख्य महानगर न्यायाधीश अरुण कुमार गर्ग ने कहा कि जांच अधिकारी यह साबित नहीं कर पाए कि वह पोस्टर हुसैन ने ही लगाया था, क्योंकि न तो उन्होंने पोस्टर छापने वाले का बयान दर्ज किये न ही आस-पड़ोसियों के। अदालत ने कहा कि पुलिस उन गवाहों के नाम नहीं बता पाई जिन्होंने यह आरोप लगाए थे। किसी ने भी यह नहीं कहा कि बोर्ड को हुसैन ने लटकाया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here