हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली की पूर...

    दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन

    Former Delhi CM Sheela Dikshit dies
    • दिल्ली में विकास की राजनीति का चेहरा थीं शीला

    • पीएम व राष्टपति ने जताया दुख

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार अपराह्न यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।
    पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्रीमती दीक्षित को आज सुबह अचानक तबियत खराब बिगड़ने के बाद एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपराह्न चार बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है।

    शीला दीक्षित को समन्वयवादी राजनीति और विकास का चेहरा माना जाता रहा है। दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार हो या फिर बारापूला जैसे बड़े रोड नेटवर्क उन्हीं की देन माने जाते हैं। दिल्ली में उनके सहयोगी मंत्री रहे महाबल मिश्रा ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देते हुए कहा उनके निधन से हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।