हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रामगढ़ दौलताब...

    रामगढ़ दौलताबाद के पूर्व प्रधान संजय की गोली मारकर हत्या

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News : रामगढ़ दौलताबाद के पूर्व प्रधान संजय की गोली मारकर हत्या

    दो अज्ञात लोगों ने मारी थी गोली

    • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे आला

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: दो अज्ञात युवकों ने ग्राम दौलताबाद में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार पूर्व प्रधान संजय सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वो अपने तहेरे भाई के साथ गांव में कुछ लोगों से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। बदमाशों ने गोली कनपटी पर मारी और फरार हो गए। घायल को परिजनों ने अस्पताल पहुंँचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। Bulandshahr News

    सनसनी खेज हत्याकांड की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंँचकर घटना का जायजा लिया। मौके पर एक पिस्टल व तमंचे का 315 बोर का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना से समूचे इलाके में दहशत का माहौल है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान संजय सिंह पुत्र चौधरी बिजेन्द्र सिंह अपने तहेरे भाई जितेन्द्र के साथ शुक्रवार की शाम गांव में कुछ लोगों से बातचीत करने उनके घर गए थे। रात्रि में लगभग दस ग्यारह बजे वो दोनों बाइक पर सवार होकर गांव से बाहर स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में दो युवकों को संदिग्ध खड़े देख संजय ने बाइक रोक कर टोका तो एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। संजय को गोली मारकर बदमाश मौकू से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही गांव म़े हड़कंप मच गया परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंँचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Bulandshahr News

    थाना प्रभारी वरुण शर्मा मय पुलिस पार्टी के गांव पहुंँचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह,एस पी सिटी शंकर प्रसाद ए एस पी रिजुल कुमार क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पाण्डे थाना अगौता बीबीनगर नयी मण्डी चौकी खानपुर पुलिस मौके पर पहुंँचीं। तथा घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक पिस्टल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। शीध्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

    पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

    यह भी पढ़ें:–गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी लुटेरे गिरफ्तार