हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हरियाणा के पू...

    हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

    Nirmal Singh joins AAP

    नई दिल्ली। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा वीरवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। आप सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर दोनों पिता-पुत्री को पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आप नेता अशोक तंवर भी मौजूद रहे। निर्मल सिंह ने अपने फ्रंट का विलय भी आम आदमी पार्टी में कर दिया है।

    बता दें कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 4 बार अंबाला से विधायक रहे हैं। निर्मल सिंह की राजनीतिक उत्तराधिकारी उनकी बेटी चित्रा सरवारा को 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैंट से प्रत्याशी नहीं बनाया था। इससे नाराज होकर दोनों पिता-पुत्री ने आजाद उम्मीदवार के दौर पर अंबाला सिटी और अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि पिता-पुत्री दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद उन्होंने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाया ािा।

    हुड्डा के नजदीकी रहे निर्मल सिंह

    पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्?डा के नजदीकी नेताओं में शुमार थे। वे दो बार मंत्री भी बने और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बेटी चित्रा सरवारा उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। चित्रा सरवारा अंबाला नगर निगम में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here