हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीएम के बाद ह...

    सीएम के बाद हुड्डा से मिले पूर्व विधायक

    Delegation

    मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा (Delegation)

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। हरियाणा के पूर्व विधायक एसोसिएशन के एक डेलिगेशन ने मुख्य मंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन हरियाणा विधान सभा के मुख्यमंत्री कक्ष में सौंपा। इसके बाद वे सीधे नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मिलने उनके सरकारी निवास पहुंचे। (Delegation) डेलिगेशन में शामिल सदस्यों ने एक सुर से पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे ऐसे पहले मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने पूर्व विधायकों की सुविधाओं का ख्याल किया व उनको सम्मानजनक पेंशन दी।

    डेलिगेशन ने हुड्डा से अनुरोध किया कि वे पूर्व विधायकों से सम्बधित मांगों को सरकार के समक्ष चालू विधानसभा सत्र में शिद्दत के साथ रखें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर पहुंचे पूर्व विधायकों का स्वागत किया व उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार के सामने रखने का भरोसा दिया।
    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।