हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान लसेड़ी में ढाब...

    लसेड़ी में ढाबे पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ मारपीट कर लूटे साढ़े तीन लाख रुपए

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मोहता कॉलेज के पूर्व छात्र संग मारपीट कर साढ़े तीन लाख रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है। राजगढ़ थाना पुलिस ने मोहता कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट कर साढ़े तीन लाख रुपये छिनकर ले जाने के आरोप के पर्चा ब्यान पर शुक्रवार रात्रि को मामला दर्ज किया है। Sadulpur News

    थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया ने बताया कि सपरा अस्पताल हिसार में उपचाराधीन बिलकुपाल पुत्र हरफूल जाट उम्र 30 वर्ष निवासी लसेड़ी पीएस राजगढ़ ने पर्चा ब्यान में बताया कि दिनांक 4 जुलाई 2024 को वह राजगढ़ गया हुआ था, जहाँ से उसने अपने दोस्त कुलदीप पुत्र जयचन्द जाट निवासी राजगढ़ से साढ़े तीन लाख रुपए उधार लिये और राजगढ़ में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर अपने गाँव जा रहा था। इस दौरान लसेड़ी टोल नाका के समीप बने स्टेण्ड पर अपनी गाड़ी खडी करके एक दुकान पर रुक गया जहां पहले से मौजूद मंगतु राम उर्फ पवन पुत्र महावीर जाट निवासी लसेड़ी था।

    मंगतुराम उर्फ पवन माल्टा शराब के नशे में धुत था और किसी बात को लेकर उसने उसके मारपीट शुरू कर दी तथा किसी नुकीली चीज से उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने स्टील के गिलास से उसके हाथों व सिर पर मारना शुरू कर दिया। इस दौरान मंगतू ने बिलकुपाल के हाथ से 350000/- से भरी रूपयों की थैली छीन ली। इसी बीच दुकानदार उम्मेद ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया तो मंगतुराम उसकी रूपयों से भरी हुई थैली को छिनकर अपनी मोटर साईकिल लेकर वहाँ से फरार हो गया। घायलावस्था में बिलकुपाल को जगदीश व सुरेन्द्र ईलाज के लिए राजगढ़ लेकर गये, जहाँ से उसकी हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया। मामले की सूचना राजगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। Sadulpur News

    Sirsa Weather Update : सरसा में झमाझम बारिश, किसान खुशहाल, लोग परेशान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here