हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 40 लोगों ने क...

    40 लोगों ने कॉलोनी में घुसकर किया ‘हंगामा’, चार युवक हिरासत में

    Hanumangarh News
    Hanumangarh News: सेक्टर 12 में सड़क पर पड़ी ईंटें दिखाते सभापति व अन्य।

    घटना के बाद लोगों में बना भय का माहौल

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Hanumangarh Crime: युवकों के दो गुटों में हुए झगड़े के बाद एक गुट ने शनिवार रात जंक्शन के सेक्टर 12 में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। रात 11 बजे 40 युवक लाठियां, गंडासे, डंडे और तलवार लेकर कॉलोनी में घुसे और घरों में पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी शुरू होने के बाद मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। Hanumangarh News

    घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में 40 युवक पत्थरबाजी करते हुए और हुड़दंग मचाते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी देखने के बाद से मोहल्लेवासियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने बताया कि पत्थरबाजी के बाद आसपास के लोग भागकर मेरे घर पहुंचे और घरों के बाहर झगड़ा करने की बात बताई। घर के बाहर आकर देखा तो 60 फीट रोड पर करीब 40 लोग आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। सभी लड़के आईटीआई बस्ती और वार्ड 9, 10, 15, 20 के हैं। Hanumangarh News

    सभापति सुमित रणवां ने बताया कि रेलवे लाइन की ओर से पत्थर आ रहे थे। जोर-जोर से गालियां निकाल रहे थे। कुछ मेरे घर की पीछे वाली साइड से पत्थर आ रहे थे। पत्थर बन्द होने के बाद मैं भागकर उस गली में गया तो रेलवे लाइन वाली साइड लड़के भाग चुके थे। सभापति रणवां ने बताया कि घटना के बाद मोहल्ले वासियों की मदद से लड़कों का पीछा किया। जीजीएस स्कूल के पास दो लड़कों को हमने पकड़ा। जिसने एक का नाम अमन उर्फ जंगली और दूसरे का नाम रिधु बताया। बाकी लड़के वहां से भाग गए। लड़कों के हाथ में तलवारें, लाठियां, कापे, पत्थर और डंडे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने लड़कों का पीछा किया तो 4 से 5 लड़कों को पड़कर मौके पर जंक्शन पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद दहशत का माहौल बन गया।

    नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने बताया कि जब हमें पता चला तो हम युवक मोहित के घर गए। जिसने बताया कि आईटीआई बस्ती के युवकों ने मोहित से मारपीट की थी। मोहित के सिर में 12 टांके आए हैं। मोहित के दोस्तों ने सामने वाले युवकों को चुनौती देकर खालसा स्कूल के पास का एरिया चुनकर यहां बुलाया। इनकी आपस में यहां लड़ाई हुई। सभापति सुमित रणवां ने कहा कि वो एसपी से कहना चाहते हैं कि अगर ऐसा ही माहौल रहा तो पॉश इलाकों में भी रहना दुर्भर हो जाएगा। हमारे मोहल्ले के सभी लोग घटना के बाद से डरे हुए हैं। Hanumangarh News

    सभी लड़कों को पुलिस ट्रेस करे और इनको पकड़कर कानूनी कार्रवाई करे। इनमें से कई लड़के नशेड़ी प्रवृति के भी हैं। सभापति सुमित रणवां ने कहा कि जिस तरीके से हनुमानगढ़ में रात की घटना एक गैंगवार की तरफ इशारा कर रही है। अगर ऐसा ही रहा तो हनुमानगढ़ में अपराध पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाएगा।। चारों तरफ के सीसीटीवी लगे हुए हैं। लड़कों की तस्वीर साफ आ रही है। पुलिस सभी को ट्रेस करें और ऐसे लड़कों पर मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करे।

    पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया | Hanumangarh News

    जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को देर रात को सूचना मिली। जिसके बाद रात को एएसआई कुंजीलाल मीणा मौके पर पहुंचे। उस समय सभी लड़के मौके से भाग चुके थे। वहीं चार लड़कों को पुलिस ने आमजन की मदद से पकड़ा था। चारों युवकों की पहचान प्रेम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी 2 केएनजे, हर्ष शाक्य पुत्र प्यारेलाल निवासी 2 केएनजे, सोनू पुत्र राकेश निवासी सेक्टर 12 जंक्शन और काकू उर्फ गौरव पुत्र विनोद कुमार निवासी भट्ठा कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। अभी असली कारणों का सामने आना बाकी है।

    यह भी पढ़ें:– New Modern Ambulance: सीएम मान ने 58 नई आधुनिक एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here