हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फौगाट खाप ने ...

    फौगाट खाप ने ट्रैक्टर-ट्रालियों के जत्थे के साथ किया दिल्ली कूच

    Agricultural Bill Protest

    चिंताजनक। कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर देश का अन्नदाता, सरकार भी अडी

    • आधा दर्जन ट्रैक्टरों के काटे चालान, खाप ने दिया अल्टीमेटम
    • किसान नेता उमेद पातुवास ने वाहनों को नि:शुल्क तेल दिया

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार हरियाणा के किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली कूच रहे हैं। इसी कड़ी में फौगाट खाप ने विभिन्न संगठनों के साथ एकजुट होते हुए ट्रैक्टर-ट्रालियों के जत्थे के साथ दिल्ली के लिए कूच किया। इस दौरान कुछ ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालान काटने पर खाप ने प्रशासन पर आरोप लगाए कि चालान काटने से उनका जत्था नहीं रूकेगा और दिल्ली जीतकर ही वापिस लौटेंगे। किसान नेता उमेद पातुवास द्वारा वाहनों में नि:शुल्क तेल डलवाया गया और हर संंभव मदद का आश्वासन दिया।

    बता दें कि फौगाट खाप द्वारा 19 गांवों की पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें खाप प्रधान बलवंत नंबरदार की अगुवाई में विभिन्न संगठनों के सहयोग से दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में आज खाप के सभी गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठकर किसान दिल्ली रोड स्थित गांव समसपुर में एकजुट हुए। यहां किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और सभी प्रबंधों के साथ दिल्ली कूच करके किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। यहां पर डीएसपी हैडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह व पुलिस फोर्स किसानों को समझाने भी पहुंचे, लेकिन खाप के लोगों ने दिल्ली जीतकर ही लौटने की बात कही।

    खाप प्रधान बलवंत नंबरदार व किसान नेता उमेद पातुवास ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालान काटने से किसान नहीं रूकेंगे और दिल्ली कूच करेंगे। सभी गांवों से पहुंचे ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों में किसान शांतिपूर्ण दिल्ली पहुुंचेंगे और कृषि कानूनों को रद्द करवाने के बाद ही लौटेंगे। उन्होंने कहा कि उनके जत्थे के साथ अन्य खापों व सामाजिक संगठनों के सदस्य भी दिल्ली पहुंचेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।