हमसे जुड़े

Follow us

24.2 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी को गोली...

    पत्नी को गोली मारने वाले फौजी की मिली लाश

    Found, Dead Body, Police, Mutual Dispute, Car, Weapon, Rajasthan

    पुलिस ने जब्त किए हथियार व कार

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। आपसी विवाद के चलते दो दिन पहले वैशाली नगर में पत्नी को गोली मारकर फरार हुए रिटायर्ड फौजी भवानी सिंह ने शुक्रवार देर रात अजमेर रोड पर महला के पास खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शनिवार सुबह उसके शव को अपने कब्जे में लेकर हथियार व कार जब्त कर ली है।

    आपको बता दे कि वैशाली नगर निवासी व सेना से रिटायर्ड भवानी सिंह ने वीरवार दोपहर को वैशाली नगर स्थित एक निजी स्कूल के सामने अपनी पत्नी पूनम के गोली मार दी थी। गोली लगने से पूनम अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। इस बीच पुलिस ने शुक्रवार को भवानी के लैट में तलाशी के दौरान उसके द्वारा लिखा सुसायड नोट जब्त किया था। सुसायड नोट मिलने के बाद से पुलिस को आंशका थी कि भवानी खुदकुशी नहीं कर ले इसलिए उसकी तलाश की जा रही थी।

    शनिवार सुबह महला के पास किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक जने को किसी ने गोली मार दी है। दूदू एसएचओ सुरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान भवानी सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि भवानी सिंह अपनी कार से जयपुर की तरफ से अजमेर की तरफ जा रहा था इस बीच महला के पास उसने अपनी कार सर्विस लाइन पर खड़ी कर खुद को देशी पिस्टल से गोली मार ली।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।