हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उन्नाव में फि...

    उन्नाव में फिर सड़क किनारे मिला सरकारी दवाओं का जखीरा

    Unnao

    उन्नाव (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में उन्नाव Unnao के हसनगंज क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की दवाइयों का जखीरा सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।

    आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नवई सरांस के निकट ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक झाड़ी में दवाइयां पडी देख स्वास्थ्य विभाग को इत्तिला दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा लालता प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर दवाइयों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए।

    इस बारे में डा प्रसाद ने यूनीवार्ता से कहा, ‘बरामद दवाओं के रैपर में ईएसआई की मुहर लगी है। संभवत: रात में किसी वाहन से लाकर दवाइयों को यहां फेंक दिया गया है। करीब एक सप्ताह पहले भी इसी तरह दवाइयों का जखीरा क्षेत्र में मिला था। वे दवाइयां जालौन के उरई शहर की निकली थी।

    इस बारे में जालौन के मुख्य चिकित्साधिकारी और उरई मेडिकल कालेज के प्रधानचार्य को पत्र लिखा गया है जिसका जवाब अब तक नही मिला है। उन्होने बताया कि बरामद दवाओं में डाइजीन की टैबलेट, नारफ्लासिन और पैरासीटामाल के अलावा कुछ सिरप एवं इस्तेमाल की गयी कंपाउंड मिले है।

    इस बारे में जांच की जा रही है। दोषी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।