हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जलभराव से मुक...

    जलभराव से मुक्ति के लिए हिसार के आजाद नगर में 28.11 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Hisar News
    Hisar News: बरसाती जल निकासी परियोजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, साथ विधायक रणधीर पनिहार।

    जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: रणबीर गंगवा

    हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को आजाद नगर क्षेत्र में 28.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बरसाती जल निकासी परियोजना का शिलान्यास किया। परियोजना के पूर्ण होने से लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। Hisar News

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि परियोजना के तहत लगभग 500 एकड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा। इसके अंतर्गत 14 किलोमीटर लंबी आरसीसी पाइपलाइन, 18,500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के 8 पंप, पंप हाउस व जल संग्रहण टैंक का निर्माण किया जाएगा। निर्बाध संचालन के लिए 600 केवी क्षमता के दो जनरेटर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी को 800 मिमी. डीआई पाइप लाइन के माध्यम से हिसार मल्टीपरपज ड्रेन में डाला जाएगा। साथ ही लघु सचिवालय स्थित डिस्पोजल प्वाइंट पर पंप क्षमता बढ़ाने से पटेल नगर, जवाहर नगर और ग्रीन पार्क क्षेत्र को भी राहत मिलेगी।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– आईएमटी नागपुर में ‘Milestone 35’ का भव्य समापन, 3,000 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़ाया उत्सव का रंग