हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश 11 चोरीशुदा ब...

    11 चोरीशुदा बाईकों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बैटरियां बरामद

    Abohar News
    Abohar News: बरामद किए गए चोरीशुदा बाईकों की तस्वीर। तस्वीर: रजनीश रवि

    गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से की जा रही पूछताछ, और भी खुलासे होने की संभावना

    फाजिल्का/अबोहर (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: जिला पुलिस फाजिल्का द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में अमल में लाई कार्रवाई के तहत पुलिस को चोर गिरोह काबू करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार थाना सिटी 1 अबोहर अधीन आती चौंकी सीड फार्म के इंचार्ज एएसआई राजबीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी यशपाल सिंह उर्फ यश पुत्र रणबीर सिंह, निवासी सराभा नगर अबोहर को काबू कर उसके कब्जे में से 7 चोरीशुदा बाईक बरामद किए हैं। Abohar News

    काबू किए आरोपी के खिलाफ 24 मार्च को थाना सिटी 1 अबोहर में मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह इकबाल सिंह सीआईए 2 अबोहर द्वारा पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लखू पुत्र सुल्तान राम निवासी गांव गिद्दड़ां वाली व मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नई आबादी अबोहर को एक चोरीशुदा बाईक सहित काबू कर उनकी निशानदेही पर 3 और चोरीशुदा बाईक बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ 24 मार्च को थाना सिटी 1 अबोहर में मामला दर्ज किया गया था। Abohar News

    इसी तरह ई-रिक्शा में से बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी जसपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी प्रेम नगर अबोहर को थाना सिटी 1 अबोहर में नामजद कर उसके कब्जे में से 2 चोरीशुदा बैटरियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूरी गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। जिनके फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकों संबंधी जांच की जा रही है। आगामी समय में इन आरोपियों से और भी रिकवरी होने की संभावना है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल की बिगड़ी तबीयत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here