हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टोहाना में जा...

    टोहाना में जानलेवा हमले के मामले में चार गिरफ्तार

    Tohana News
    सांकेतिक फोटो

    टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: थाना शहर टोहाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च की शाम टोहाना-भूना रोड पर कार सवार आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर डंडों व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया था। घायल को पहले नागरिक अस्पताल और बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में रणजीत, अनिल, सुनील और बिट्टू को काबू कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की जांच जारी है। Tohana News

    यह भी पढ़ें:– Wheat Crop Burned: आग लगने से तीन एकड़ गेहूं की फसल जली, किसानों व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू